Honor X9b Launched: हॉनर ने फाइनली भारत में अपना X9b फोन लॉन्च कर दिया है। यह मिड-रेंज कैटेगरी वाला फोन है, जिसमें कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले दी गई है। इसके साथ ही 108 MP का प्राइमरी कैमरा जैसे फीचर मिलेंगे।

Honor X9b Launched: कीमत ₹25,999 से शुरू

इसकी कीमत भारत में ₹25,999 से शुरू है। यह सिंगल वेरिएंट में ही ऑफर किया जाएगा। 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ इसकी पहली सेल 16 फरवरी को शुरू होगी और इसे आप अमेजॉन से खरीद सकते हैं।

Honor X9b Launched
Honor X9b 5G

कई ऑफर का फायदा

सेल के दौरान आप कई ऑफर का फायदा भी उठा सकते हैं। जिससे इसकी कीमत और कम हो जाएगी। भारत में कई बड़े टेक यूट्यूबर इसका गिवअवे भी कर रहे हैं, उसमें पार्टिसिपेट करके आप फोन जीत सकते है।

स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर

फोन में 1.5K कर्व्ड एमोलेड डिस्प्ले मिलेगी, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर दिया गया है। 108MP का प्राइमरी कैमरा, 5MP का अल्ट्रा-वाइड और 2MP का मैक्रो सेंसर मिलेगा।