Honor X9b Price Leaked: हॉनर 15 फरवरी को भारत के अंदर अपना एक इवेंट करने जा रही है। जिसमें कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को भारतीय मार्केट में ला सकती है। ऑफिशल लॉन्च से पहले फोन की कीमत और स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ है।

Honor X9b Price Leaked: कीमत 30,999 रुपए से शुरू होगी

8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 30,999 रुपए से शुरू होगी। इसके साथ ही ₹1,000 से लेकर ₹2,000 के बीच कार्ड डिस्काउंट और कई बैंक ऑफर भी मिलेंगे। जिससे यह 25 से 26 हजार रुपए के बीच खरीदा जा सकता है।

Honor X9b Price Leaked
Upcoming Honor X9b

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर

फोन में कुछ कमाल के फीचर दिए जाएंगे, जैसे 6.78-इंच की 1.5K एमोलेड डिस्पले जो की 120Hz के फास्ट रिफ्रेश रेट साथ आएगी। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 प्रोसेसर और ट्रिपल कैमरा सेटअप, जिसमें प्राइमरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा।

5,800 mAh की बैटरी दी जाएगी

सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा। फोन में 5,800 mAh की बैटरी दी जाएगी जो फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगी। यह अपकमिंग स्मार्टफोन एंड्राइड 13 ऑपरेटिंग सिस्टम पर बेस्ड होगा और उसमें मैजिक UI 7.2 दिया जाएगा।