बहरीन में महिला कामगार पर अपने नियोक्ता के घर में चोरी का आरोप लगा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एक 40 वर्षीय महिला कामगार पर अपनी नियोक्ता के घर से बैंक कार्ड चुराने का आरोप है। आरोपी ने बैंक कार्ड चुराने के बाद उसमें से 1650 Bahraini dinars निकाला भी है। आरोपी ने बड़े शातिर दिमाग का इस्तेमाल करके घटना को अंजाम दिया है।

एशियाई मूल की है महिला

बताते चले के अधिकारियों के द्वारा यह बताया गया है कि आरोपी महिला एशियाई मूल की है। महिला ने कई बार देखा था कि अपने कार्ड का इस्तेमाल करके उसका नियोक्ता पेमेंट करता है। महिला ने पिन को याद कर किया था।

जब नियोक्ता ने देखा कि उसके कार्ड से कई जगहों पर पेमेंट किया गया है तब उसे महिला कामगार पर शक हुआ। पूछताछ के दौरान महिला ने अपनी गलती स्वीकार कर ली और कार्ड को भी वापस कर दिया। महिला ने कार्ड का इस्तेमाल कई जगह पर शॉपिंग करने के लिए और अपने घर पैसे भेजने के लिए किया था। महिला के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। महिला ने बताया था कि उसने कार्ड का पिन याद कर लिया था।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>