संयुक्त अरब अमीरात में रेजिडेंस वीजा रिन्यूअल काफी जरूरी है। प्रवासियों को यह जानना काफी जरूरी है कि उनका वीजा एक्सपायर न हो इससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है और उन पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यूएई में प्रवासियों को ग्रेस पीरियड दिया जाता है जिसकी अवधि स्क्रीन से लेकर 6 महीने की होती है।

रेजिडेंस विजा कैटिगरी पर निर्भर करता है ग्रेस पीरियड

प्रवासियों को इस बात का ख्याल रखना होगा कि ग्रेस पीरियड रेजिडेंस विजा कैटिगरी के आधार पर निर्धारित किया जाता है। अगर आपको यह नहीं मालूम है कि आपके वीजा कैटेगरी पर कितने दिन का ग्रेस पीरियड है तो आप आसानी से Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Port Security के स्मार्ट पोर्टल से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले आईसीपी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। फिर ‘Public Services’ पर क्लिक करना होगा फिर ‘File Validity’ पर क्लिक करना होगा। फिर ‘search by file number’, ‘passport information’ या ‘Residency’ में से कोई एक चुनें। फिर Emirates ID number, Emirates Unified Number (UID number) या File number में कोई एक डिटेल भरें। फिर अपना डेट ऑफ बर्थ और नागरिकता भरें। अब ‘I’m not a robot’ captcha पर क्लिक करें, ‘Search’ पर क्लिक करें। फिर स्क्रीन पर आप देख सकते हैं कि अब कितने दिन यूएई में रह सकते हैं।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>