गूगल पे यूजर्स के लिए एक नई तरह की सर्विस पेश कर रहा है। अब इस प्लेटफॉर्म के यूजर्स रूपे क्रेडिट कार्ड (RuPay Credit Card) के जरिए भी UPI पेमेंट कर पाएंगे। गूगल पे ने इस सुविधा के लिए एनपीसीआई (NPCI) के साथ साझेदारी की है। इसके बाद यूजर्स अब गूगल पे के जरिए भी यूपीआई पेमेंट (UPI) कर पाएंगे।

अभी एक्सिस बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, HDFC बैंक, पंजाब नेशनल बैंक सहित 8 बैंक रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए यूपीआई पेमेंट करने की सुविधा शुरू कर दी है। गूगल पे पर रूपे क्रेडिट कार्ड लिंक करने का प्रोसेस काफी सरल है। आइये जानते हैं कि गूगल पे पर क्रेडिट कार्ड को कैसे लिंक कर सकते हैं।

क्रेडिट कार्ड को गूगल पे पर लिंक करने की प्रोसेस

  • गूगल पे पर रूपे क्रेडिट कार्ड को लिंक करने के लिए पहले अपने गूगल पे ऐप को ओपन करें।
  • इसके बाद प्रोफाइल सेक्शन में जाएं।
  • फिर आपको रूपे क्रेडिट कार्ड पे विद यूपीआई के ऑप्शन मिलेगा उस पर क्लिक करें।
  • फिर आपका कार्ड जिस बैंक का है उस बैंक के ऑप्शन को सेलेक्ट कर लें।
  • अब आपको एक यूपीआई पिन को जनरेट करना होगा।
  • इस तरह रूपे क्रेडिट कार्ड गूगल पे पर सेट हो जाएगा।

पेमेंट कैसे करें

गूगल पे ऐप पर यूपीआई नंबर को इंटर करें या फिर QR कोड को स्कैन करें। इसके बाद आपको जो अमाउंट पे करना है उसे इंटर करें। फिर रूपे क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चुनें। अब आपको यूपीआई पिन डालकर पेमेंट पूरा करना होगा। साल 2022 में रूपे क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट की सुविधा को शुरू किया गया था। इसके जरिए केवल मर्चेंट क्यूआर कोड को स्कैन करके ही पेमेंट किया जा सकता है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।