Emirates ID खो जाए तो क्या करें?

संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे हैं तो आपको Emirates ID का महत्व अवश्य पता होगा। इसकी मदद से कई तरह की सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। लेकिन सोचें अगर यह इतना महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट आपसे खो जाए तो क्या हो?

इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। दरअसल, Federal Authority for Identity, Citizenship, Customs and Ports Security की तरफ से ‘Fawri’ की सेवा दी जा रही है जिसकी मदद से मात्र 24 घंटे से अंदर ही आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी।

सबसे पहले क्या करें?

अगर आपका कार्ड खो जाता है तो अपने नजदीकी ICP Customer Happiness Centre जाकर रिपोर्ट करना होगा ताकि कार्ड को डीएक्टिवेट किया जा सके। अपने साथ कार्ड का प्रूफ जरूर ले जाएं।

ध्यान रहे कि ‘Fawri’ की सेवा UAE और GCC नागरिकों के लिए उपलब्ध है। जो प्रवासी जीसीसी नागरिक नहीं हैं वह वह अपना खोया हुआ या डैमेज कार्ड रिप्लेस कर सकते हैं।

क्या होगी प्रक्रिया?

सबसे पहले ICA’s Customer Happiness Centres पर आवेदन करें, UAE ICP app की मदद से ऑनलाइन भी किया जा सकता है। फिर शुल्क जमा करें। इसके बाद आपको कार्ड के स्टेटस की जानकारी दी जाएगी।

इसके लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे। जैसे कि यूएई नागरिक को ओरिजनल वैलिड पासपोर्ट, जीसीसी नागरिक को यूएई रेसीडेंसी प्रूफ और प्रवासी को वैध रेसीडेंसी परमिट वाला वैध ओरिजनल पासपोर्ट होना चाहिए। इसके लिए Dh70 आवेदन शुल्क के साथ Dh300 देना होगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>