HP Envy Move: HP कंपनी ने भारत में 23.5 इंच का ऑल-इन-वन (AIO) पीसी लॉन्च कर दिया है। इसके अंदर टच डिस्प्ले ऑफर की गई है। रिचार्जेबल बैटरी के साथ और यह QHD+ डिस्पले है?

HP Envy Move: कीमत ₹1,24,999 से शुरू

भारत में इसकी कीमत ₹1,24,999 से शुरू है। आप इसे HP कंपनी के ऑनलाइन e-store से खरीद सकते हैं। इसमें इंटेल कोर i5 13 जेनरेशन प्रोसेसर दिया गया है और Intel UHD इंटीग्रेटेड GPU मिलेगा ग्राफिक्स के लिए।

HP Envy Move AIO PC
HP Envy Move AIO PC

16GB तक रैम मिलेगी

यह पोर्टेबल पीसी 16GB तक की रैम के साथ आता है और इसमें 1TB तक की M.2 SSD स्टोरेज मिलेगी। इसमें विंडो 11 ऑपरेटिंग सिस्टम आउट ऑफ़ द बॉक्स मिलेगा और इसके साथ ही 5 वॉट के डबल स्पीकर मिलेंगे।