Hyundai Exter SUV Bookings: हुंडई कंपनी ने ऐसी गाड़ी को लांच किया है, जिसके लिए लोग पागल हो गए हैं, लोगों को यह गाड़ी बहुत ही ज्यादा पसंद आ रही है, क्योंकि इस गाड़ी के अंदर बजट रेंज में ऐसे ऐसे फीचर दिए गए हैं, जो दूसरी गाड़ियों में ऑफर नहीं किए जाते, अब इस गाड़ी के नए बुकिंग रिकॉर्ड सामने आए हैं, जो इस आर्टिकल में बताए गए हैं।

Hyundai Exter SUV Bookings: 80,000 से ज्यादा हुई बुकिंग

हुंडई इंडिया कंपनी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर तरुण गर्ग ने यह खुद कंफर्म किया है कि इस गाड़ी की 80 हजार से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है, यह इस सेगमेंट की पहली ऐसी गाड़ी है जिसमें बेस वेरिएंट से ही सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग ऑफर किए गए हैं, यह गाड़ी 2 ट्रांसमिशन ऑप्शन और 9 कलर ऑप्शन के साथ अवेलेबल हैं।

कीमत 6.16 लाख से शुरू होती है

आपको गाड़ी में 2 डुएल टोन और 5 मोनोटोन एक्सटीरियर कलर मिलेंगे, हाल ही में गाड़ी की कीमत में ₹16,000 तक इजाफा भी हुआ है और गाड़ी का वेटिंग पीरियड भी काफी ज्यादा बढ़ा है, बेस वेरिएंट की कीमत 6.16 लाख और टॉप वेरिएंट की कीमत 10.15 लख रुपए से शुरू होती है, इस गाड़ी की पेट्रोल में माइलेज 19 Kmpl की है।

1197cc का 1.2-लीटर इंजन मिलेगा

CNG में माइलेज 27 किलोमीटर प्रति केजी की है, गाड़ी में 1197cc का 1. 2-लीटर इंजन मिलेगा, गाड़ी में सेफ्टी के लिए इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रियर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स मिलेंगे और साथ ही में इंटीरियर में 8 इंच का टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, जिसमें 60 से ज्यादा कनेक्ट कर टेक्नोलॉजी फीचर होंगे।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.