452Km रेंज वाली इस EV पर आया 4 लाख रुपये का डिस्काउंट, ऑफर क्लेम करके करें पैसों की बचत

अपडेट: 11 Mar 2024

Hyundai Kona EV: हुंडई कंपनी मार्च 2024 वाले महीने में अपनी प्रीमियम और दमदार इलेक्ट्रिक गाड़ी कोना (Kona EV) पर तगड़ा डिस्काउंट का पर कर रही है, जिससे इसको क्लेम करने के बाद आप अपने पैसों की बचत कर सकते हैं।

Hyundai Kona EV: पूरे 4 लाख का डिस्काउंट

इस इलेक्ट्रिक गाड़ी का जो MY2023 वाला मॉडल है, उस पर पूरे 4 लाख का डिस्काउंट मिल रहा है। यह 31 मार्च तक वैलिड रहेगा। भारत के अंदर इसके सिंगल फुली लोडेड वेरिएंट की प्राइस रेंज 23.84 लाख से लेकर 24.03 लाख के बीच में है।

Hyundai Kona EV

452 किलोमीटर रेंज मिलेगी

सिंगल चार्ज करने के बाद इस गाड़ी में 452 किलोमीटर की रेंज मिलेगी। इसमें कंपनी की तरफ से वायरलेस चार्जिंग, ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 6 एयरबैग जैसे कई फीचर दिए गए हैं।

जरूरी सूचना: यह डिस्काउंट लोकेशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। इसके बारे में और अधिक जानने के लिए आप नजदीकी हुंडई ऑथराइज्ड डीलरशिप से कांटेक्ट करें।