Hyundai Top 3 Car Sales: हुंडई इंडिया की भारत में पिछले महीने जितनी भी टोटल कार बिकी है, उनकी सेल रिपोर्ट निकल कर आ गई है। कंपनी की सेल में साल-दर-साल लगभग 14 प्रतिशत की ग्रोथ देखने के लिए मिली है।

Hyundai Top 3 Car Sales: क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर है शामिल

1. हुंडई क्रेटा 

Hyundai Creta 2024

जनवरी 2024 में कंपनी के टोटल 57,115 यूनिट की बिक्री हुई है। जिसमें से पहले नंबर पर जो गाड़ी सबसे ज्यादा बिकी है, वह हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) है, जिसके टोटल 13,212 यूनिट की बिक्री हुई है।

2. हुंडई वेन्यू

Hyundai Venue Knight Edition

कंपनी के पोर्टफोलियो की भारत के अंदर जो दूसरी सबसे गाड़ी बिकी है, उसका नाम हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) है। फरवरी 2023 में इस गाड़ी के टोटल 11,831 यूनिट की बिक्री हुई है।

3. हुंडई एक्सटर

Hyundai Exter

हाल ही में भारत के अंदर कंपनी की एक्सटर (Hyundai Exter) गाड़ी लांच हुई है। इसके पिछले महीने टोटल 8,229 यूनिट की बिक्री हुई है।