Hyundai Top 3 Cars Sale: मारुति सुजुकी के बाद भारत में जिस कंपनी की सबसे ज्यादा गाड़ियां बिकती है वह हुंडई कंपनी है। कंपनी के नवंबर 2023 वाले महीने में टोटल 49,451 यूनिट की बिक्री हुई है और इस आर्टिकल के अंदर नवंबर 2023 में टॉप 3 सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ियों की सेल बताई गई है।

Hyundai Top 3 Cars Sale: क्रेटा, वेन्यू और एक्सटर है शामिल

1. हुंडई क्रेटा – टोटल 11,814 यूनिट बिके

Upcoming Creta EV

भारत के अंदर हुंडई कंपनी की सबसे ज्यादा क्रेटा गाड़ी बिकती है। जल्द ही इसका फेसलिफ्ट मॉडल भी ऑफीशियली अनवील किया जाएगा। इस गाड़ी के नवंबर 2023 वाले महीने में टोटल 11,814 यूनिट की बिक्री हुई है।

2. हुंडई वेन्यू – टोटल 11,180 यूनिट बिके

Hyundai Venue Knight Edition

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कंपनी की वेन्यू गाड़ी है। इस गाड़ी के पिछले महीने में 11,180 यूनिट की सेल हुई है। अगर इसे नवंबर 2022 वाले महीने से तुलना करें, तो नवंबर 2022 में इस गाड़ी के टोटल 10,738 यूनिट की बिक्री हुई थी।

3. हुंडई एक्सटर – टोटल 8,325 यूनिट बिके

Hyundai Exter

इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हाल ही में लांच हुई बजट सेगमेंट वाली हुंडई एक्सटर गाड़ी है। ये गाड़ी भारत में टाटा मोटर्स की पंच को कड़ी टक्कर दे रही है। इस गाड़ी के पिछले महीने यानी कि नवंबर 2023 में भारत के अंदर टोटल 8,325 यूनिट की बिक्री हुई है।