Hyundai Venue Executive: हुंडई ने भारतीय मार्केट के अंदर हुंडई वेन्यू (Hyundai Venue) पर बेस्ड नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। जिसका नाम Executive है। भारत में इस वेरिएंट की कीमत 9.99 लाख रुपये से शुरू है।

Hyundai Venue Executive: 1.0-लीटर टर्बो-पैट्रोल इंजन

यह नया वेरिएंट 1.0-लीटर टर्बो-पैट्रोल इंजन के साथ आएगा, जिसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। Venue Executive वेरिएंट ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन के साथ ऑफर नहीं किया जाता। इसमें ये पावरफुल इंजन दिया गया है।

Hyundai Venue Executive

8-इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट

इस नए वेरिएंट में 8-इंच टच स्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम मिलेगा, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्राइड ऑटो के साथ। इसके साथ ही सेमी-डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, स्टीयरिंग माउंटेड कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, मैनुअल AC और रियर AC वेंट मिलेगा।

सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग

इसमें सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मिलेंगे। ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रिकल एडजेस्टेबल ORVMs जैसे नॉटेबल फीचर भी दिए जाएंगे। इसमें 16-इंच के व्हील मिलेंगे।