Hyundai Venue Knight Edition: हुंडई इंडिया कंपनी ने इंडियन कार मार्केट में 18 अगस्त 2023 को हुंडई वेन्यू का नाइट एडिशन लॉन्च किया। यह स्पेशल एडिशन S (O) और SX (O) वेरिएंट में अवेलेबल है, जिस की शुरुआती कीमत ₹10 लाख से शुरू है।

Hyundai Venue Knight Edition में मिलेंगे ये नए फीचर्स

सबसे पहले यह गाड़ी ब्लैक, व्हाइट, ग्रे, रेड और रेड के साथ ब्लैक रूफ एक्सटीरियर शेड्स में अवेलेबल है। इस गाड़ी में आपको ब्लैक्ड आउट फिनिश मिलेगी और ब्रास कलर इन्सर्ट मिलेंगे एक्सटीरियर में।

अल कैमरा डैशकैम वाला नया फीचर

इस गाड़ी में नया फीचर इंक्लूड किया गया है। वह डुअल कैमरा डैशकैम वाला फीचर है और इलेक्ट्रोक्रोमिक IRVM भी दिया गया है। यह 1.2 लीटर पेट्रोल और 1 लीटर टर्बो पैट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ अवेलेबल है।

इस स्पेशल एडिशन के साथ क्रेटा के बाद दूसरी कार

इंडियन कार मार्केट के लिए हुंडई कंपनी की यह दूसरी कार है हुंडई क्रेटा के बाद जिसमें यह ब्लैक्ड आउट ट्रीटमेंट ऑफर किया गया है, डुअल कैमरा डैशकैम वाला फीचर इससे पहले हुंडई कंपनी ने वेन्यू N लाइन में भी ऑफर किया था।

इस स्पेशल एडिशन में इलेक्ट्रिक सनरूफ, 8 इंच का टच स्क्रीन सिस्टम, सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग, वायरलेस चार्जर, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और रीयर पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Mohd. Irfan

Irfan is a renowned news expert dedicated to providing accurate and reliable information to readers who are passionate about cars, cricket, gadgets, and the Bollywood industry. With a commitment to Google's Expertise, Authoritativeness, and Trustworthiness (E-A-T) standards, Irfan ensures that his stories meet the highest industry practices for accuracy and credibility.