सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें संभलकर

सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाले लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। सोशल मीडिया के जरिए लोगों को ठगने की कोशिश अक्सर की जाती है। एक बार फिर से इसी तरह की घटना सामने आई है।

मासूम जनता को एक ईमेल भेजा जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि इंडियन इंटेलिजेंस ब्यूरो के द्वारा कोर्ट का ऑर्डर जारी किया गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी 24 घंटे या 7 दिन के भीतर दिया जाएगा। 24 घंटे के अंदर अगर जानकारी नहीं दी गई तो कार्यवाही की जा सकती है।

क्या है सच्चाई?

पीआईबी फैक्ट चेक ने अपनी जांच में इस खबर को झूठा पाया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो के द्वारा ऐसा कोई भी मैसेज नहीं सेंड किया जा रहा है। ऐसा कोई भी मैसेज आता है तो तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दें। किसी भी अजनबी को अपनी निजी जानकारी शेयर न करें। किसी तरह के लालच या भय के कारण अपनी पर्सनल या बैंक डिटेल कभी शेयर न करें।

https://x.com/PIBFactCheck/status/1772555308704862439?t=Ulhpm3Az0pkBaXhg_DY5Og&s=08

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>