इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) में नागरिकों के लिए कई पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। बताया गया है कि इच्छुक उम्मीदवारों के लिए चपरासी, चार्जमैन समेत अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली गई है। इस दिशा में तैयारी कर युवाओं के लिए अच्छी खबर है।

1 नवंबर 2024 से शुरू कर दी गई आवेदन की प्रक्रिया

आधिकारिक वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया 1 नवंबर 2024 से शुरू कर दीगई है। चार्जमैन (ग्रुप बी) के पद पर 04, ड्रॉट्समैन (Draughtsman, Group-C) के पद पर 01 और एमटीएस (Peon) के 02 पद पर वैकेंसी निकाली गई है। इन पदों के लिए वही आवेदन कर सकता है जिसने मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/मरीन/इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर/प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में डिप्लोमा किया हो। आवेदन की आखिरी तारीख 15 दिसंबर तय किया गया है।

इस बात का ध्यान रखें कि अगर कोई व्यक्ति इसमें आवेदन करना चाहता है तो उसकी उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ड्रॉट्समैन के लिए 18 से 25 और एमटीएस चपरासी के लिए 18 से 25 वर्ष की आयुसीमा तय की गई है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>