ICICI Bank ने फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। नई ब्याज दरें आज यानी कि January 25, 2023 से लागू होने वाली हैं। बैंक 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 4.50% से लेकर 6.75% तक के ब्याज दर का लाभ दे रहा है। बैंक 15 महीने से लेकर 2 साल के टेन्योर पर अधिकतम 7.15% फीसदी ब्याज दर का लाभ दे रहे हैं।

Bulk FD Rates पर इतना मिल रहा है ब्याज दर

Bulk FD Rates की बात करें तो बैंक 7 से 29 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर 4.50% ब्याज दर और 30 से 45 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 5.25% ब्याज दर का लाभ दे रहा है। 46 से 60 दिनों की जमा राशि पर 5.50% और 61 से 90 दिनों की जमा राशि पर 5.75% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है। 91 और 184 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 6.25% की ब्याज दर, 185 और 270 दिनों के बीच परिपक्व होने वाली जमाओं पर 6.50% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

271 दिनों से 1 वर्ष से कम समय में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.65% की ब्याज दर, 1 वर्ष से 15 महीने में परिपक्व होने पर 7.10% की ब्याज दर, 15 महीनों से 2 वर्षों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर अब 7.15% ब्याज दर, 2 वर्षों, 1 दिन से 3 वर्षों में परिपक्व होने वालों पर अब 7.00% ब्याज दर और 3 साल और 1 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के डिपॉजिट पर 6.75% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

2 करोड़ से कम के फिक्स डिपोजिट पर इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक ₹2 करोड़ से कम की सावधि जमा पर 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की परिपक्वता वाली जमाओं पर 3.00% से 6.90% तक के ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।