Bank ने ब्याज दरों में किया बदलाव

बैंकों के द्वारा समय समय पर फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया जाता है। हाल ही में कई बैंकों ने अपने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। अभी फिलहाल Bank of Baroda, Unity Small Finance Bank Limited, Yes Bank, और HDFC Bank ने भी अपने फिक्स डिपोजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। ICICI Bank और RBL बैंक ने भी फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक ने 2 करोड़ से कम रकम पर ब्याज दरों में बदलाव किया है।

 ICICI Bank ने फिक्स डिपॉजिट के ब्याज दरों में किया बदलाव

ICICI Bank ने फिक्स डिपॉजिट k ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार नई ब्याज दरें 16 अक्टूबर 2023 से लागू होंगी। बैंक जनरल ग्राहकों को 7 दिन से लेकर 10 साल के टेन्योर पर 3% से लेकर 7.1% ब्याज दर का लाभ दे रहा है। वहीं सीनियर सिटीजन को 3.5% से लेकर 7.65% ब्याज दरों का लाभ दे रहा है।

बैंक 15 महीने से दो साल की अवधि पर बैंक आम जनता को अधिकतम 7.10% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.65% का रिटर्न दे रहा है।

RBL Bank ने भी फिक्स डिपॉजिट में किया बदलाव

बैंक ₹2 करोड़ से कम की सावधि जमा पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। बैंक सात दिनों से दस साल में परिपक्व होने वाली एफडी पर 3.5% से 7.80% और सीनियर सिटीजन को 4.00% से 8.3% तक ब्याज दर की पेशकश कर रहा है। 453 दिनों से लेकर 24 महीने से कम की अवधि पर आम जनता को अधिकतम 7.80 प्रतिशत और वरिष्ठ नागरिकों को 8.30% का रिटर्न मिल रहा है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>