ICICI Bank ने अपने ब्याज दरों में बदलाव किया है

प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक ICICI Bank ने अपने ब्याज दरों में बदलाव किया है। नई ब्याज दरें दो करोड़ से कम की जमा पर लागू होंगी। बैंक ने 46 दिन से 10 साल की FD पर 60 bps की बढ़ोतरी की है। आम जनता को 7.00% और सीनियर सिटीजन को 7.50% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। नई ब्याज दरें आज यानी कि 16 दिसंबर, 2022 से लागू होंगी।

इतना मिल रहा है ब्याज दर 

बैंक 7 से 29 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 3.00% ब्याज दर, 30 से 45 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर 3.50% ब्याज दर , 46 दिनों से 60 दिनों में परिपक्व होने वाली FD पर 4.00% का ब्याज दर, 61 दिनों से 90 दिनों की एफडी पर 4.50% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। 91 दिनों से 184 दिनों में परिपक्व होने वाली जमाओं पर अब 4.75% की ब्याज दर, 185 दिनों से 289 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 5.50% की ब्याज दर, 290 दिनों में परिपक्व होने वाली एफडी पर 5.75% और 1 साल से 15 महीने में मैच्योर होने वाली FD पर 6.60% के ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

सिनियर सिटीजन को मिल रहा है अधिक लाभ 

15 महीने से 2 साल में परिपक्व होने वाली एफडी पर 6.40% ब्याज दर, 2 साल 1 दिन से 3 साल में परिपक्व होने वालों पर 7% ब्याज दर, 3 साल 1 दिन से 5 साल तक की FD पर 7.00% ब्याज दर, 5 साल, 1 दिन से 10 साल में परिपक्व होने वाली FD पर 6.90% की ब्याज दर का लाभ मिलेगा। सीनियर सिटीजन को 0.10% से लेकर 0.50% अधिक ब्याज दरों का लाभ दिया जा रहा है।

 

 

 

 

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a comment