मंगलवार को ICICI Bank ने PhonePe के साथ मिलकर UPI पर इंस्टेंट क्रेडिट की घोषणा की है। बैंक ने अपने बयान में इस बात की जानकारी दी है। इस बात की जानकारी दी गई है कि डिजिटल पेमेंट कंपनियों के ऐप के ग्राहकों को यह सेवा दी जाएगी।

आईसीआईसीआई बैंक के प्री अप्रूव्ड कस्टमर्स को मिलेगी सेवा

आईसीआईसीआई बैंक के प्री अप्रूव्ड ग्राहकों को PhonePe app पर इंस्टेंट शॉर्ट टर्म क्रेडिट मिल जायेगा। इन क्रेडिट का इस्तेमाल यूपीआई ट्रांजैक्शन के लिए किया जा सकेगा। बताते चलें कि ग्राहकों को बैंक की तरफ से UPI पर 2 लाख का क्रेडिट दिया जा रहा है।

ग्राहकों के लिए सेवा त्यौहार के मौसम में शुरू किया गया है ताकि उन्हें महंगी वस्तुओं को खरीदने में किसी तरह की परेशानी ना हो। ग्राहकों के इलेक्ट्रॉनिक्स, ट्रैवल, बिल पेमेंट और होटल बुकिंग आदि पर यह सेवा दी जा रही है। 45 दिनों के अंदर पेमेंट वापस करना होगा।

कैसे कर सकते हैं एक्टिवेट?

इसे एक्टिवेट करने के लिए PhonePe app पर लॉगिन करना होगा। फिर credit activation banner पर क्लिक करें। फिर उसकी डिटेल जानने के बाद एक्टिवेट करें। क्रेडिट लाइन अप्रूव होने के बाद ग्राहक यूपीआई से लिंक कर सकते हैं। फिर अपना UPI Pin सेट करके UPI ट्रांजैक्शन कर सकते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>