फिक्स डिपॉजिट की घोषणा की गई

IDBI Bank ने फिक्स डिपॉजिट पर स्पेशल रेट को लॉन्च किया है और साथ ही 2 करोड़ से कम रकम के फिक्स डिपॉजिट पर ब्याज दरों में बदलाव किया है। IDBI Bank के वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार बैंक ने नया स्पेशल टेन्योर की घोषणा की है।

बैंक ने लांच किया नया स्कीम

बताते चलें कि बैंक ने “Amrit Mahotsav FD for 375 days” नामक स्पेशल फिक्स डिपोजिट को लॉन्च किया है। बैंक इस फिक्स डिपॉजिट पर ग्राहकों को 7.60% p.a. का ब्याज दर का लाभ दे रहा है। इसके अलावा ग्राहकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि यह स्कीम 15 अगस्त 2023 तक ही वैध है।

यह स्कीम 14 जुलाई 2023 से शुरू हो रहा है और 15 अगस्त 2023 तक लागू होगा। वहीं बैंक ने दो करोड़ से कम रकम पर फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरों में बदलाव किया है। ग्राहकों को 3% से लेकर 6.80% ब्याज दरों का लाभ मिल रहा है।

“Amrit Mahotsav FD for 444 days” पर भी मिल रहा है अच्छा ब्याज दर

वहीं ग्राहकों को “Amrit Mahotsav FD for 444 days” पर भी बढ़िया ब्याज दर मिल रहा है। इसपर 7.65% p.a. से लेकर 7.75% p.a. तक का ब्याज दर मिल रहा है।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>