बैंक FD से पाएं लाभ 

फिक्स डिपॉजिट सीनियर सिटीजन की पहली पसंद होती है। इसमें किसी तरह का रिस्क नहीं होता और समय पर ब्याज के साथ उनका पैसा उनके हांथ में होता है। आरबीआई के द्वारा रेपो रेट में बढ़ोतरी के बाद कई बैंकों ने अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। RBI ने 25 basis points की बढ़ोतरी की है। IDBI Bank ने भी अपने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है।

सिनियर सिटीजन के लिए IDBI Naman Senior Citizen Deposit स्कीम

बताते चलें कि बैंक के द्वारा सिनियर सिटीजन के लिए IDBI Naman Senior Citizen Deposit नामक एक स्कीम की शुरुआत की गई थी। इस स्कीम में 60 वर्ष से लेकर 80 वर्ष के उम्र के बुजुर्ग निवेश कर सकते हैं। इसमें आप 1 से लेकर 10 साल तक फिक्स कर सकते हैं। इस स्कीम के अंदर 75 bps का लाभ मिलता है। इसमें premature withdrawals की सुविधा उपलब्ध है लेकिन 1 फीसदी की पेनाल्टी लगाई जाती है।

स्कीम की आखिरी तारीख

नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर आप इसमें निवेश कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह स्कीम लिमिटेड पीरियड के लिए है। इसका लिमिट 20th April 2022 से लेकर 31st March, 2023 है। यानी कि केवल 31 मार्च तक ही इसमें निवेश किया जा सकता है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>