IDBI Bank ने FD ब्याज दरों में की बढ़ोतरी, अब ग्राहकों को मिलेगा 8.00% interest rates

Satyam Kumari14 February 20231 min read3 viewsFinance

IDBI Bank FD रेट्स

प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक IDBI Bank ने fixed deposit के ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है। बताते चलें कि नई ब्याज दरें 2 करोड़ से कम रुपए पर लागू होंगे। बता दें कि RBI ने फिलहाल ही रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी कर रेपो रेट को 6.50% कर दिया है।

बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक नई ब्याज दरें 13 फरवरी, 2023 से लागू हो चुकी है। 700 दिन के टेन्योर पर सबसे अधिक आम जनता को 7.25% और सीनियर सिटीजन को 8.00% ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

GulfHindi की हर खबर सबसे पहलेJoin

इतना मिल रहा है ब्याज दर

बैंक 7 से 30 दिनों में परिपक्व होने वाली सावधि जमाओं पर 3.00% की ब्याज दर, 31 से 45 दिनों में परिपक्व होने वालों पर 3.35% की ब्याज दर, 46 से 90 दिनों के लिए जमा पर 4.25% की ब्याज दर, 91 दिनों से 6 महीने तक की जमा राशि पर 4.75% की ब्याज दर का लाभ दे रहा है।

बैंक 6 महीने 1 दिन से 1 वर्ष में परिपक्व होने वाली जमा पर 5.50% की ब्याज दर, 1 वर्ष से 2 वर्ष (444 दिन और 700 दिन को छोड़कर) में परिपक्व होने पर अब 6.75% की ब्याज दर, 2 से 3 साल में परिपक्व होने वाली सावधि जमा पर 6.50% की ब्याज दर और 3 से 10 साल में परिपक्व होने वाली जमा पर 6.25% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है। 5 साल के लिए टैक्स सेवर फिक्स्ड डिपॉजिट पर आम जनता के लिए 6.25% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.00% की ब्याज दर का लाभ मिल रहा है।

Share:

Comments

Leave a comment