भारत में नया स्मार्ट टीवी iFFalcon S53 लॉन्च

अगर आप स्मार्ट टीवी लेने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। भारत में एक किफायती स्मार्ट टीवी लॉन्च किया गया है जिसे आप डिस्काउंट ऑफर के साथ भी खरीद सकते हैं। भारत में नया 32 इंच वाला iFFalcon S53 टीवी लॉन्च किया गया है। 60Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्बी ऑडियो की सुविधा दी गई है। आइए इस स्मार्ट टीवी के फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है iFFalcon S53 टीवी की कीमत?

इस स्मार्ट टीवी को आप 12,999 रुपये में खरीद सकते है। 12 महीने की नो-कॉस्ट ईएमआई की सुविधा उपलब्ध है। आप इसे आसानी से Amazon और Flipkart से खरीद सकते हैं। Flipkart Axis Bank Card से पेमेंट पर 5 फीसदी तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं।

इसके अलावा अगर आपके पास पुराना स्मार्ट टीवी है तो आप उसे बदलकर ₹11000 तक की बचत कर सकते हैं। 11 हज़ार रुपए तक की छूट के लिए पुराना TV बदलना होगा।

इस स्मार्ट टीवी में 1GB रैम और 8GB स्टोरेज दिया गया है। यह ऐप्स, गेम्स और OTT प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है। इसमें 1366 × 768 पिक्सल का एचडी रेडी रेजुलेशन दिया गया है। HDR10 के साथ आता है।

 

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>