IGI Airport पर गिरफ्तार हुआ विदेशी नागरिक, बैग में बरामद किया गया रिवॉल्वर, पेश नहीं कर पाया लाइसेंस

Satyam Kumari23 April 20241 min read1 viewsIndia

रिवाल्वर लेकर एयरपोर्ट पर एंट्री करने वाली अमेरिकी नागरिक को किया गया गिरफ्तार

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर एक यात्री को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास रिवाल्वर था। बैग की तलाशी के दौरान उसके बैग में रिवाल्वर बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। यात्री की पहचान अमेरिका के सेंट जार्ज यूटा का रहने वाले पीटरसन मैथ्यू के रूप में हुई है।

आरोपी ने किया साफ इनकार

बताने चलें कि इस मामले में आरोपी ने साफ इनकार करते हुए कहा है कि उसे इस रिवाल्वर के बारे में कोई भी जानकारी नहीं है। आरोपी के पास रिवाल्वर का लाइसेंस भी नहीं था। आरोपी 20 अप्रैल को वह एयर फ्रांस की फ्लाईट पकड़ने के लिए दिल्ली हवाई अड्डे पर आया था। एक्सरे मशीन में जांच के दौरान आरोपी के बैग में हथियार बरामद किया गया है।

यात्री को गिरफ्तार कर दिल्ली पुलिस को सौंप दिया गया है। पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ गई है। कुछ दिन पहले ही इसी तरह का मामला सामने आया था।

Share:

Comments

Leave a comment