IGI Airport पर घंटों की देरी के कारण परेशान हुए यात्री, कहा Airline ने कर दिया सारा प्लानिंग चौपट

Satyam Kumari9 June 20241 min read0 viewsIndia

घंटों की देरी के कारण यात्री हुए परेशान

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर विमान के संचालन में घंटों की देरी के कारण यात्री काफी परेशान रहें। मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली से गोवा जा रही फ्लाइट शनिवार को काफी देर तक उड़ान नहीं भर सकी जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। स्पाइसजेट दिल्ली-गोवा फ्लाईट एसजी-211 के यात्रियों के लिए इंतजार की घड़ियां काफी मुश्किल भरी रहीं।

धीरे धीरे बढ़ाई जा रही थी फ्लाईट की टाइमिंग

यात्रियों के द्वारा इस बात की जानकारी दी गई थी धीरे-धीरे फ्लाइट की टाइमिंग बढ़ाई जा रही थी। फ्लाईट दिल्ली से सुबह 9.35 बजे रवाना होनी थी। फिर टाईम को 10:35 बजे किया गया, फिर 11 बजे किया। इसके बाद जब फ्लाइट की टाइमिंग शाम 4:00 बजे की गई तो यात्रियों का सब्र टूट गया। विमान में तकनीकी खराबी के कारण यह समस्या सामने आई है।

यात्रियों ने अभी कहा कि एयरलाइन के द्वारा उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं की गई थी जो कि दुखद है। यात्रियों का कहना है कि गोवा में उन्होंने कई तरह की प्लानिंग सोच रखी है ऐसे में विमान में देरी होने से उनकी प्लानिंग प्रभावित होगी। वहीं एयरलाइन ने इस पर खेद प्रकट किया है और एयरलाइन का कहना है कि यात्रियों को सुविधा प्रदान की जा रही है।

Share:

Comments

Leave a comment