IGI Airport पर फर्जी Passport बनाकर पहुंचे यात्री को किया गया गिरफ्तार, सामने आया आश्चर्यजनक कारण

Satyam Kumari24 April 20241 min read0 viewsIndia

IGI Airport पर सुरक्षा अधिकारी ने विदेशी नागरिक को किया गिरफ्तार

दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय एयरपोर्ट पर एक मामला सामने आया है जिसमें एक सुरक्षा अधिकारी ने एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक को फर्जी टिकट बनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अधिकारियों के शातिर नज़र से नहीं बच सका। उसे गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी गई।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी एयरपोर्ट पर एक महिला के साथ आया था। वह एयरपोर्ट पर महिला को छोड़ने आया था। वह चेक-इन एरिया में इधर से उधर टहलने लगा तब अधिकारियों को उसपर शक हुआ। उसने कहा कि वह ITA Airways की फ्लाइट AZ-769 से रोम जाने वाला है। लेकिन जांच में पाया गया कि उस नाम का व्यक्ति ने टिकट ही नहीं लिया है।

यह पता चला कि उसने एयरपोर्ट पर एंट्री के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवा लिया था। लेकिन जांच में यह भी जानकारी सामने आई कि अपनी मां को सी-ऑफ करने के इरादे से वह टर्मिनल के चेक-इन एरिया में चला गया था। आरोपी ने माफी मांग लिया है।

Share:

Comments

Leave a comment