अगर आप शेयर बाजार में दिलचस्पी रखते हैं, तो आपने शायद इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) के शेयर के उतार-चढ़ाव पर ध्यान दिया होगा। 18 नवंबर 2024 को IGL के शेयर की कीमत ₹326.75 तक गिरी, जो एक दिन में 19.98% की गिरावट है। चलिए, सरल भाषा में समझते हैं कि क्या हो रहा है IGL के साथ और क्या आपको इसे खरीदना, बेचना, या होल्ड करना चाहिए।

 


आज IGL के शेयर का हाल

आज IGL का शेयर ₹370.00 पर खुला, लेकिन दिन के अंत में ₹326.75 तक गिरा हैं। यह पिछले दिन के ₹405.80 के मुकाबले बड़ा गिरावट है।

  • दिन का उच्चतम मूल्य: ₹373.10
  • दिन का निम्नतम मूल्य: ₹326.75
  • ट्रेडिंग वॉल्यूम: लगभग 7.02 मिलियन शेयर
  • मार्केट कैपिटलाइजेशन: ₹25,578 करोड़

 


IGL की फाइनेंशियल रिपोर्ट

  • EPS (अर्निंग प्रति शेयर): ₹22.96
  • P/E रेशियो: 15.91 (सामान्य मूल्यांकन)
  • P/B रेशियो: 2.73
  • कैश पोजीशन: ₹2,149 करोड़ (कोई कर्ज नहीं)
  • सेल्स ग्रोथ: -0.94% (गिरावट)
  • प्रॉफिट ग्रोथ: 20.97% (अच्छा संकेत)

 


IGL के साथ ताजा अपडेट जो शेयर प्रभावित कर रहे हैं

 

  • गैस आवंटन में कटौती: सरकार ने APM (Administered Price Mechanism) गैस आवंटन को 20% तक कम कर दिया है, जो कि पिछले महीने की तुलना में दूसरी बार हुआ है। इससे IGL को 21% तक गैस आवंटन में कमी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे कंपनी की भविष्य की लाभप्रदता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है

 

  • तिमाही नतीजे:
    हाल में घोषित नतीजों में प्रॉफिट ग्रोथ तो अच्छी रही, लेकिन सेल्स में गिरावट ने निवेशकों को चिंतित किया है।
  • मार्केट परफॉर्मेंस:
    IGL का प्रदर्शन भले ही अस्थिर हो, लेकिन यह भारत के नेचुरल गैस सेक्टर में एक मजबूत खिलाड़ी बना हुआ है।

IGL में निवेश के फायदे और नुकसान

फायदे:
मुनाफे में वृद्धि: प्रबंधन और संचालन में कुशलता का संकेत।
कर्जमुक्त कंपनी: वित्तीय स्थिरता बनी रहती है।
मजबूत बाजार उपस्थिति: उपभोक्ताओं का भरोसा और स्थिर राजस्व।

 

नुकसान:
शेयर मूल्य में गिरावट: बाजार में विश्वास में कमी।
सेल्स ग्रोथ में गिरावट: गैस की मांग में कमी या नियामक दबाव।
उच्च P/E रेशियो: तुलना में थोड़ा महंगा लग सकता है।

 


क्या करें IGL के शेयर के साथ?

  • Indiahood का सुझाव:
    मौजूदा निवेशक होल्ड करें, और नए निवेशक ₹340 के आसपास खरीदारी करें, क्योंकि लंबे समय में मुनाफा होने की संभावना है।
  • अन्य विशेषज्ञों की राय:
    • ICICI Direct: ₹400 का लक्ष्य रखते हुए खरीदने की सलाह।
    • Motilal Oswal: ₹360 का लक्ष्य देते हुए होल्ड करने की सलाह।
    • Economic Times: मजबूत फंडामेंटल्स और विस्तार योजनाओं को देखते हुए भविष्य के लिए बढ़िया शेयर हैं।