अवैध काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ चलाया जाता है जांच अभियान
कुवैत में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ अक्सर जांच अभियान चलाया जाता है। समय-समय पर सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा यह जांच अभियान अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासी के खिलाफ चलाई जाती है। नियमों का उल्लंघन प्रवासियों के लिए भारी पड़ता है।
अवैध तरीके से रहने लगते हैं प्रवासी
कई बार ऐसा देखने को मिलता है कि प्रवासी लाइसेंस एक्सपायर हो जाने के बाद भी काम करते हैं और विजा रिनुअल नहीं करते हैं। कई प्रवासी कामगार अपने नियोक्ता को छोड़कर भाग जाते हैं और अवैध काम शुरू कर देते हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए यह जांच अभियान चलाया जाता है।
कई इलाकों में की जा रही है जांच
अधिकारियों के द्वारा कई इलाकों में जांच की जा रही है। नियमों का उल्लंघन प्रवासियों के लिए काफी मुश्किल भरा साबित हो सकता है। वैध Visa के साथ ही कहीं यात्रा करें वरना एंट्री प्वाइंट पर मौजूद सुरक्षा अधिकारी तुरंत आपको गिरफ्तार कर लेंगे।