KUWAIT में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा इस तरह की जांच की जाती है ताकि अवैध तरीके से रहने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार किया जा सके। इसी तरह की जांच अभियान के दौरान कई लोगों को गिरफ्तार किया गया है जो अवैध तरीके से रह रहे थे

नियम उल्लंघन मामले में किया गया गिरफ्तार

बताते चलें कि Mubarak Al Kabeer Governorate के अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान के दौरान कई तरह के उल्लंघन की जानकारी मिली है। अधिकारियों के द्वारा Sabah Al Salem और Al Adan इलाके में जांच किया गया है और उल्लंघनकर्ताओं को पकड़ा जा रहा है।

इस जांच अभियान के द्वारा 12 ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके पास किसी तरह की आइडेंटिटी नहीं थी। एक ऐसे आरोपों को गिरफ्तार किया गया है जिसके पास रेजिडेंसी वीजा नहीं था। इसके अलावा ट्रैफिक से जुड़े सात उल्लंघन भी दर्ज किए गए हैं। नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपियों से अपील की गई है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>