अवैध प्रवासी कामगारों की हुई गिरफ्तारी

Kuwait में अवैध प्रवासियों को पकड़ने के लिए आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान Mubarakiya, Sharq, Bneid Al-Qar, Salmiya और Al-Ahmadi इलाके में 27 प्रवासियों को रेजिडेंस और वर्क कानून के उल्लंघन का आरोप लगा है। सभी आरोपियों को छापामारी के दौरान पकड़ लिया गया है।

बताते चलें कि इस जांच अभियान के दौरान Jahra इलाके में कामगारों के लिए बनाए गए नकली ऑफिस का भी पता चला है जिसमें 3 लोगों की गिरफ्तारी हुई है।

यहां भी हुई छापेमारी 

इसके अलावा आंतरिक मंत्रालय ने Jahra इलाके में छापेमारी कर 10 और प्रवासियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी पर रेजिडेंस वीजा के उल्लंघन का आरोप लगा है। सभी आरोपियों को संबंधित अधिकारियों के पास भेज दिया गया है। फिर इन सभी को गलती के अनुसार सजा दी जाएगी।

मंत्रालय इस तरह के लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाता है जो अवैध तरीके से कुवैत में रह रहे हैं। इनमें कुछ लोग ऐसे भी शामिल होते हैं जो अपने मालिक को छोड़कर भाग गए हैं और अब अवैध तरीके से रहते और काम करते हैं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>