सऊदी में अवैध तरीके से रहने और काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जा रही है। पिछले सप्ताह सऊदी के अलग-अलग इलाकों से हजारों प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों की ज्वाइंट फील्ड अभियान के दौरान इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के द्वारा यह जांच अभियान 2 जनवरी से लेकर 8 जनवरी के बीच किया गया है।

कितने आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार?

अधिकारियों के द्वारा बताया गया है कि बॉर्डर सुरक्षा उल्लंघन के मामले में 4380 आरोपी, लेबर लॉ के उल्लंघन मामले में 3251 और रेजिडेंसी वीजा के उल्लंघन में 11787 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी दी गई है कि आरोपियों को कभी भी इस तरह की गलती से बचना चाहिए क्योंकि सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अक्सर जांच की जाती रहती है।

लगाया जाता है बड़ा जुर्माना?

इस तरह की गलती करने वाले आरोपियों पर भारी जुर्माना लगाया जाता है और उन्हें जेल की भी सजा होती है। आरोपियों को 15 साल तक की जेल हो सकती है और उन पर SR1 million तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। अगर कोई आरोपी व्यक्ति वीजा उल्लंघन करने वाले को ट्रांसपोर्टेशन की सुविधा देता है तो उसका वाहन जब्त कर लिया जाएगा।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>