अवैध प्रोडक्ट की जब्ती की गई है

ओमान के North Al Batinah Governorate में अवैध प्रोडक्ट की जब्ती की गई है। कई बार ऐसा देखा जाता है कि दुकानदार के द्वारा एक्सपायर्ड सामानों की बिक्री की जाती है। ऐसे में मंत्रालय के द्वारा समय-समय पर जांच की जाती रहती है ताकि ऐसे लोगों का पता लगाया जा सके।

ऐसा ही मामला सामने लाया है जिसमे भारी मात्रा में एक्सपायर सामान जब्त किया गया है

बताते चलें कि Ministry of Agriculture, Fisheries and Water Resources ने ऐसा ही मामला सामने लाया है जिसमे भारी मात्रा में एक्सपायर सामान जब्त किया गया है। मंत्रालय ने बताया है कि भारी मात्रा में fertilisers और pesticides जब्त किया गया है।

कंट्रोल टीम ने बताया है कि जांच अभियान के द्वारा लोगों की इस तरह की हरकत पर नजर रखी जा रही है। मंत्रालय ने कहा है कि लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।