अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच

कुवैत में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा है। आंतरिक मंत्रालय के सुरक्षा अधिकारियों के द्वारा अवैध तरीके से रहने और रेसिडेंस नियमों का उल्लंघन करने वाले आरोपों की जांच चल रही है। इस जांच के दौरान 100 से अधिक प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है।

इस कड़ी में एक ऐसे प्रवासी की गिरफ्तारी की गई है जो दूतावास का अधिकारी बनकर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मानव तस्करी का आरोप

दरअसल गिरफ्तार किए गए इस आरोपी पर यह आरोप है कि वह घरेलू कामगारों की तस्करी कराता था। वह अपने आपको दूतावास का कर्मचारी बताता था और लोगों को अपने जाल में फंसाता था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी गलत तरीके से काम करने और कामगारों को घंटे के तौर पर काम कराता है। अधिकारियों का कहना है कि यह अवैध काम है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे कड़ी सजा दी जाएगी।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>