OMAN : बिना लाइसेंस के काम पर सख्त पाबंदी, कई इलाकों में जांच के बाद हुए गिरफ्तार
अवैध तरीके से काम करने वाले आरोपी गिरफ्तार
ओमान में एक रिहायसी बिल्डिंग में अवैध तरीके से काम करने वाले प्रवासियों को गिरफ्तार किया गया है। Muscat Municipality ने इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन सभी आरोपियों पर अवैध तरीके से काम करने का आरोप लगा है। अधिकारियों के द्वारा अक्सर यह चेतावनी दी जाती है कि अगर आप कोई काम कर रहे हैं तो इसके लिए आपके पास वैध लाइसेंस जरूर होना चाहिए। बिना लाइसेंस के काम करना गैरकानूनी है।

अवैध काम करना आपके लिए साबित होगा मुश्किल भरा
बताते चलें कि Muscat Municipality ने अपने बयान में बताया है कि रेगुलर जांच के दौरान यह फैसला लिया गया है। इससे लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा की जिम्मेदारी बढ़ जाएगी। रॉयल ओमान पुलिस के साथ मिलकर Quriyat की नगरपालिका ने रिहायसि इलाकों के कई स्थानों की जांच की है।
इन स्थानों पर जांच के दौरान इस बात की जानकारी दी गई है कि कई घरों में अवैध तरीके से कपड़े धोने और सुखाने का काम चल रहा था। अवैध प्रोडक्ट बरामद कर आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है।




