पूरी ख़बर एक नजर,

  • Muscat नगर पालिका ने एक घर पर छापा मारा है
  • कामगारों के पास पर्याप्त संसाधन नहीं था

Muscat नगर पालिका ने एक घर पर छापा मारा है

ओमान में Muscat नगर पालिका ने एक घर पर छापा मारा है जहां से भारी मात्रा में अवैध सामान जब्त किया गया है। यहां पर कामगार बिना लाइसेंस के काम कर रहे थे। नगर पालिका ने बताया है कि एक घर में खाने पीने का सामान बनाया जा रहा था लेकिन कामगारों के पास लाइसेंस नहीं था।

इसके अलावा कामगारों के पास पर्याप्त संसाधन भी नहीं था जिससे सुरक्षा मानकों को सही ठहराया जा सके।

घर की जांच में सामान जब्त

नगरपालिका ने अपने बयान में बताया है कि Urban Inspection Department ने घर की जांच की है। यहां पर खाने पीने का सामान बिना लाइसेंस के बनाया जा रहा था। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है और लोगों को इस तरह की हरकत न करने की सलाह दी गई है।

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।