दुबई और अबू धाबी से होकर सऊदी जाने वाले प्रवासी भारतीय दुबई और अबू धाबी में ही फंस गए

सऊदी ने अभी फिलहाल ही 20 देशों पर पाबंदी लगाई है। जिसमें भारत भी शामिल है। इसी दौरान दुबई और अबू धाबी से होकर सऊदी जाने वाले प्रवासी भारतीय दुबई और अबू धाबी में ही फंस गए हैं और उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच यह भी खबर आई थी उन सभी प्रवासियों को भारत वापस लौट आने की अपील की गई थी। साथ ही सभी लोगों को नियमों से अवगत होने के बाद ही यात्रा करने की सलाह दी गई थी।

जिस देश में फंसे हैं उस देश और सऊदी के द्वारा दिए गए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा

अब भारतीय दूतावास ने एक और अहम सूचना दी है जिसमें कहा गया है कि पाबंदी लगाए हुए किसी भी देश से होकर सऊदी में आने पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिस देश में फंसे हैं उस देश और सऊदी के द्वारा दिए गए कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना आवश्यक होगा।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।