सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है यह खबर

सोशल मीडिया के इस जमाने में आपको आसानी से खबरें मिल जाती हैं। खबरें मिलने में किसी तरह की परेशानी नहीं होती है लेकिन सबसे बड़ी परेशानी होती है खबरों की सत्यता की जांच में। दरअसल, खबरें तो तेजी से वायरल होकर सबके पास पहुंच जाती हैं लेकिन इस बात का पता लगाना बहुत मुश्किल होता है कि खबर सच्ची है या झूठी। इनकम टैक्स को लेकर एक खबर तेजी से वायरल हो रही है आइए जानते हैं कि इसकी सच्चाई क्या है।

सोशल मीडिया पर एक मैसेज तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें कहा जा रहा है की इनकम टैक्स भरने वालों के लिए अच्छी खबर है। लोगों को एक मैसेज मिल रहा है जिसमें लिखा है कि सरकार की तरफ से उन्हें ₹ 15,490 का इनकम टैक्स रिफंड मिल रहा है। कहा गया है कि रिफंड का अमाउंट जल्दी आपके अकाउंट में ट्रांसफर हो जाएगा। अपना अकाउंट वेरिफाई करें।

क्या है सच्चाई?

पीआईबी ने अपने फैक्ट चेक में इस खबर को गलत पाया है। कहा गया है कि IncomeTaxIndia के द्वारा ऐसी कोई भी स्कीम नहीं चलाई जा रही है जिसमें इनकम टैक्स रिफंड दिया जा रहा है। यह पूरी तरह से फ्रॉड है। लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। ऐसी खबरों से सावधान रहें और दोस्तों तक यह सच्चाई जरूर पहुंचाएं।

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>