भारत सरकार ने Reserve Bank of India (RBI) के उस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है जिसके तहत 10 रुपये और 20 रुपये के नोट अब प्लास्टिक यानी पॉलीमर से बनाए जाएंगे। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने सोमवार, 27 जुलाई 2026 को लोकसभा में लिखित जवाब देते हुए इसकी पुष्टि की है। इन नए नोटों का इस्तेमाल अभी ट्रायल के तौर पर किया जाएगा।

क्यों बदले जा रहे हैं नोट

RBI का लक्ष्य इन नोटों के जरिए उनकी मजबूती और सुरक्षा को परखना है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हुए अध्ययनों में यह देखा गया है कि कागज के मुकाबले पॉलीमर के नोट काफी लंबे समय तक चलते हैं, जिससे उन्हें बार-बार बदलने का खर्च कम हो जाता है। सरकार के मुताबिक, इन नोटों को छापने के लिए 10 रुपये और 20 रुपये के एक अरब पीस तैयार करने की योजना है।

आम लोगों पर इसका क्या असर होगा

सरकार ने साफ किया है कि फिलहाल पुराने कागज के नोट बंद नहीं किए जाएंगे और ये नए पॉलीमर नोट मौजूदा नोटों के साथ ही बाजार में चलेंगे। इसके अलावा, Bharatiya Reserve Bank Note Mudran Private Limited (BRBNMPL) ने इन नोटों को बनाने के लिए जरूरी पॉलीमर मटीरियल के लिए ग्लोबल टेंडर भी जारी कर दिया है। अभी इन नोटों को आम जनता के बीच आने में कुछ महीनों का समय लग सकता है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.