पूरी खबर एक नजर,

  • भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने लिए यह फैसला लिया
  • गेहूं की निर्यात पर रोक

भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने लिए यह फैसला लिया

आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, भारत ने बढ़ती घरेलू कीमतों को नियंत्रित करने लिए यह फैसला लिया है। इसीलिए गेहूं की निर्यात पर पाबंदी लगा दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि गेहूं की निर्यात पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगा दिया है और जरूरत के हिसाब से फैसले में बदलाव किया जाएगा।

घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए गेहूं की निर्यात का फैसला लिया था

लेकिन मिली जानकारी के अनुसार भारत सरकार ने कहा है कि मित्र देशों को उनके सरकार की मांग के हिसाब से गेहूं की निर्यात पर लगी पाबंदी के फैसलों को ढील दी जाएगी।

भारत में घरेलू जरूरतों को पूरा करने के लिए गेहूं की निर्यात का फैसला लिया था। भारत ही नहीं पूरे विश्व में खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमत से जनता परेशान है। सूत्रों की मानें तो कहा गया है कि भारत यूएई और सऊदी को पाबंदी के बावजूद भी गेहूं की सप्लाई करेगा।