सूडान से भारतीयों को सुरक्षित निकालने की कोशिश जारी

सूडान में हिंसक झड़प के बीच फंसे भारतीयों को निकालने के लिए भारत सरकार की तरफ से ऑपरेशन कावेरी शुरू किया गया है। इसी राहत बचाव कार्य के दौरान कुल 559 भारतीयों को मंगलवार को भारत लाया गया। इसके अलावा 231 भारतीयों को अहमदाबाद लाया गया और 328 भारतीयों को नई दिल्ली लाया गया।

मंत्री ने ट्वीट कर दी इस बात की जानकारी

विदेश मामलों के मंत्री S Jaishankar ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि 328 और यात्रियों को भारत लाया गया है। OperationKaveri की मदद से भारतीयों की सुरक्षित निकासी की प्रक्रिया जारी है।

वहां पर फंसे भारतीयों की सुरक्षित निकासी की कोशिश जारी है। सोमवार को 186 लोगों को बचाकर भारत लाया गया था। रविवार को 229 यात्री बेंगलुरु उतरें और शनिवार को 365 यात्री न्यू दिल्ली उतरे।

फंसे भारतीयों को ऑपरेशन कावेरी के तहत मिल रहा है जीवनदान

‘Operation Kaveri’ के तहत भारत अपने नागरिकों को Khartoum सहित सभी खतरनाक क्षेत्रों से निकालकर सऊदी के शहर जेद्दाह लाया जा रहा है। इसके बाद उन्हें भारत रवाना किया जा रहा है।

 

 

Satyam Kumari

6 Years of experience in journalism. Satyam holds journalism degree from patna J.D Women College. Satyam has been a sound voice for expats of India in mid-east and world. Associated with Gulfhindi.com since 2020. Can be reached at hello@gulfhindi.com with Subject line <b>"Reach Satyam kumari."</b>