दूसरी लहर काफी खतरनाक

भारत में कोरोना की दूसरी लहर काफी खतरनाक साबित हो रही है। इस बार मौतों का आंकड़ा काफी तेजी से बढ़ रहा है और अब तक यह आंकड़ा 2 लाख के पार हो चुका है। सारी व्यवस्था चरमरा गई है और स्वास्थ्य सिस्टम की कमर टूट चुकी है।

अब तक कुल 201,187 मरीजों की मृत्यु 

पिछ्ले 24 घंटे में 3,293 कोरोना मरीजों की मृत्यु हो गई है। जिसे लेकर अब तक कुल 201,187 मरीजों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारियों की हालत बेहद खराब है। सभी पुरजोर कोशिश कर रहे हैं कि मामलो पर काबू पाया जा सके। सभी लोग दिन रात मेहनत में है, पीड़ितों की सेवा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया कई लोगों के लिए जीवनदान बना

ऑक्सीजन की कमी के कारण लोगों की हालत खराब हो चुकी है। सोशल मीडिया कई लोगों के लिए जीवनदान बन रहा है। लोग सोशल मीडिया के जरिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। Delhi, maharashtra और karnataka में लॉकडाउन लगा दिया गया है। बाकी कई राज्यों में भी पाबंदी लगाई गई है।

कई देशों से ऑक्सीजन और बाकि सारी जरूरी चीजों की मदद आई

शनिवार से 18 वर्ष और उसके ऊपर की आयु के लोगों को वैक्सीन दिया जाने वाला है। कम समय में ज्यादा से ज्यादा लोगों वैक्सीन देने की कोशिश की जा रही है ताकि लोगों को सुरक्षित बचाया जा सके। इधर कई देशों से ऑक्सीजन और बाकि सारी जरूरी चीजों की मदद भी पहुंची है। मुश्किल वक्त में भारत वासियों को हिम्मत से काम लेना चाहिए और एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।