क तरफ लोग कोरोना वायरस के डर और लॉकडाउन के लागू होने से घरों में रहने को मजबूर है। तो दूसरी देश के कई हिस्से में समय-समय पर इसी दौरान भूकंप के झटके ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी कड़ी में आज पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में आज देर शाम भूकंप के झटके महसूस किये गए। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक यह तीव्रता 5.5 मापी गई है।

 
इस बाबत राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने एक जानकारी भी साझा की है। उधर यह भूकंप के झटके मणिपुर के अलावा असम में भी महसूस किये गए। गुवाहटी में लोग झटके के बाद आनन-फानन में घरों से बाहर निकल गए।
 
Strange EARTHQUAKE LIGHTS Spotted After Deadly Mexico Quake ...
हालांकि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कोई जान-माल की क्षति नहीं हुई है। इस भूकंप का केंद्र मणिपुर में मोइरांग से 15 किलोमीटर दूर बताया गया है। हालांकि 3 दिन पहले भी मणिपुर के कुछ इलाके में भूकंप आने की सूचना है। उधऱ देश की राजधानी में भी लॉकडाउन के दौरान चार बार भूकंप के झटके महसूस किये गए है।GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।