पूरी खबर एक नजर,

  • सफदरजंग हॉस्पिटल में एक इन्वर्टर में आग लगी
  • कई और हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं 

सफदरजंग हॉस्पिटल में एक इन्वर्टर में आग लगी

राजधानी दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में एक इन्वर्टर में आग लगने की वजह से स्थिति ने गंभीर रूप ले लिया। धीरे-धीरे आग फैलने लगी और भीषण आग के चलते अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश करने लगी।

सुरक्षा एहतियात के पालन की भी आवश्यकता है

इसके अलावा दिल्ली में रसोई गैस सिलेंडर फटने के कारण 3 लोग घायल हो गए। मुंडका में एक फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। गुरु अंगद नगर पूर्व के पास एक अस्पताल में भी आग लगी थी। हाल फिलहाल में मिली यह आग लगने की घटनाएं काफी भयावह है। सभी से सावधानी बरतने की अपील की गई और साथ ही सुरक्षा एहतियात के पालन की भी आवश्यकता है।

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।