गुजरात के वडोदरा में वाघोडिया क्रॉसिंग हाईवे पर बुधवार तड़के दो ट्रकों की टक्कर में 11 लोगों की मौत हो गई। जबकि 17 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घटना सुबह तीन बजे घटित हुई। हादसे से हाईवे पर भारी जाम लग गया है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है।

Image

वडोदरा के पुलिस आयुक्त आरबी ब्रह्मभट्ट ने बताया कि हादसा वाघोडिया सर्कल पर हुआ जब मिनी ट्रक के चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि जिन 11 लोगों की मौत हुई वे सभी सूरत शहर के वराछा इलाके के थे और पंचमल जिले के पावागढ़ जा रहे थे।

Image

वडोदरा की घटना पर प्रधानमंत्री मोदी ने शोक जताया है। उन्होंने लिखा, ‘वडोदरा में हुई दुर्घटना से दुखी हूं। मेरी सांत्वना उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। प्रार्थना है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएं। प्रशासन दुर्घटनास्थल पर हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

Image

वहीं राज्य के सुरेंद्रनगर जिले के कोठारिया गांव के पास बुधवार सुबह ड्राइवर ने स्टीयरिंग व्हील से नियंत्रण खो दिया। इसके कारण चार लोगों की मौत हो गई है। घटना के बारे में ज्यादा जानकारी की प्रतीक्षा है।

 GulfHindi.com

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।