भारत सरकार और तेहरान स्थित भारतीय एंबेसी ने ईरान में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों के लिए एक नई और सख्त एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी के मुताबिक किसी भी भारतीय को एंबेसी की जानकारी और अनुमति के बिना ईरान का कोई भी जमीनी बॉर्डर पार करने की मनाही है. सरकार ने साफ कहा है कि अगर कोई बिना बताए बॉर्डर पार करता है, तो उसे आगे किसी भी तरह की मदद नहीं दी जाएगी. सभी नागरिकों को आधिकारिक चैनलों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है.

ℹ️: Donald Trump का बड़ा बयान, ईरान के कई नेता गायब, सऊदी और कुवैत में 15 ड्रोन हमले हुए नाकाम

क्या है एंबेसी का नया नियम और कारण

एंबेसी ने बताया है कि बिना आधिकारिक कॉर्डिनेशन के यात्रा करने पर लोगों को भारी इमिग्रेशन और लॉजिस्टिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. पड़ोसी देशों में बिना सही कागजात के एंट्री लेना मुश्किल हो सकता है. इसी वजह से एंबेसी ने यह सख्त नियम बनाया है कि कोई भी नागरिक अपनी मर्जी से बॉर्डर की तरफ ना जाए. विदेश मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार अभी भी करीब 9,000 भारतीय ईरान में मौजूद हैं, जिनमें छात्र, कामगार, बिजनेस प्रोफेशनल्स और तीर्थयात्री शामिल हैं. इन सभी की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है.

अब तक कितने लोगों की हुई वापसी

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने जानकारी दी है कि 16 मार्च 2026 तक 550 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को आर्मेनिया के रास्ते सुरक्षित निकाला जा चुका है. हाल ही में 70 भारतीय छात्रों और कुछ तीर्थयात्रियों का एक जत्था नई दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सुरक्षित पहुंच गया है. इनमें से ज्यादातर छात्र जम्मू-कश्मीर के हैं, जिनकी वापसी में स्थानीय छात्र संघों ने भी एंबेसी के साथ मिलकर मदद की है.

मदद के लिए इमरजेंसी हेल्पलाइन नंबर

भारतीय एंबेसी ने नागरिकों की मदद और किसी भी तरह की इमरजेंसी के लिए 24 घंटे काम करने वाले हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं.

  • +98 912 810 9115
  • +98 912 810 9102
  • +98 912 810 9109
  • +98 993 217 9359

इसके अलावा जो भी नागरिक वहां फंसे हैं या कोई जानकारी चाहते हैं, वे cons.tehran@mea.gov.in पर ईमेल के जरिए भी एंबेसी से संपर्क कर सकते हैं.

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.