पूरी खबर एक नज़र,

  • landslide के कारण भयानक हादसा
  • कई लोगों ने गंवाई जान 

landslide के कारण भयानक हादसा

मणिपुर में landslide के कारण भयानक हादसा हुआ है जिसमे करीब 80 से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। मिली जानकारी के अनुसार नीचे रेल लाइन प्रोजेक्ट में काम कर रहे वर्कर और उनकी सुरक्षा में लगे टेरिटोरियल आर्मी के जवान की जान अधिक संख्या में गई है।

बताते चलें कि अब भी कई जवान और वर्कर लापता हैं जिनकी तलाश जारी है। मणिपुर के नोनी जिले में तुपुल रेलवे स्टेशन के पास हुए इस हादसे में भारी जान माल का नुकसान हुआ है।

आर्थिक मदद की घोषणा 

जो भी हादसा हुआ था तब सभी लोग सो रहे थे जिसके कारण अधिक जानें गई हैं। रुक-रुककर बारिश होने के कारण उपकरणों के द्वारा राहत बचाव कार्य में भी देरी हो रही है। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने हादसे में मारे गए लोगों को आर्थिक मदद की घोषणा की है।

मृतकों के परिजनों के लिए 1 लाख रुपये और घायलों के इलाज के लिए 50 हजार रुपये देने की बात कही गई है।