भारत के National Security Adviser (NSA) अजीत डोवल शनिवार, 25 अप्रैल 2026 को अबू धाबी पहुंचे। वहां उन्होंने UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाह्यान से मुलाकात की। इस मीटिंग में दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय सुरक्षा और एनर्जी जैसे बड़े मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई।

बैठक में कौन शामिल था और किन मुद्दों पर चर्चा हुई?

अबू धाबी में हुई इस मुलाकात में राष्ट्रपति के साथ अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद और सुप्रीम काउंसिल फॉर नेशनल सिक्योरिटी के सेक्रेटरी जनरल अली बिन हम्माद अल शम्सी भी मौजूद थे। इंडियन एम्बेसी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी दी कि दोनों देशों ने अपनी Comprehensive Strategic Partnership को और गहरा करने पर बात की। साथ ही पश्चिम एशिया के मौजूदा हालातों और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा और स्थिरता पर भी चर्चा की गई।

एनर्जी सिक्योरिटी और हॉर्मुज स्ट्रेट संकट का असर

UAE की सरकारी समाचार एजेंसी WAM के मुताबिक, इस मीटिंग में एनर्जी सिक्योरिटी पर विशेष ध्यान दिया गया। हॉर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) में चल रहे संकट की वजह से खाड़ी देशों से भारत और बाकी एशिया आने वाले LPG की सप्लाई प्रभावित हुई है। इसी चिंता को देखते हुए ग्लोबल एनर्जी सप्लाई को सुरक्षित रखने पर बातचीत हुई। यह दौरा भारत के उन कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा है, जिसके तहत अजीत डोवल हाल ही में सऊदी अरब भी गए थे। इससे पहले विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी UAE राष्ट्रपति से मुलाकात की थी।

Sushma Kumari

Shushma covers Stories Around Expats and Helpful Contents Related to Daily life of Public. She completed Mass Communication Degree From Makhan lal Chaturvedi College Bhopal and Has 3 years of Field Experience. Earlier She Worked with Jagran Media Patna Office and Now Working with GulfHindi.com