India One Air के प्लेन क्रैश की रिपोर्ट आई, इंजन फेल होने से पेड़ से टकराया विमान, 1 की मौत
ओडिशा के राउरकेला में हुए India One Air विमान हादसे को लेकर Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने अपनी शुरुआती रिपोर्ट जारी कर दी है। 10 जनवरी 2026 को हुए इस हादसे में अब एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल बताए गए हैं। जांच एजेंसी के अनुसार, इंजन में पावर की कमी होने के कारण पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग का फैसला लिया था, लेकिन विमान एक पेड़ और बिजली की तार से टकरा गया।
ℹ: Dubai में फंसे झारखंड के 11 मजदूरों की हुई घर वापसी, कंपनी ने सैलरी के नाम पर किया था धोखा।
आखिर हवा में क्या हुआ था उस दिन?
रिपोर्ट के मुताबिक, यह फ्लाइट भुवनेश्वर से राउरकेला जा रही थी और इसमें चार यात्री समेत कुल 6 लोग सवार थे। उड़ान के दौरान ही क्रू को इंजन ऑयल का प्रेशर कम होने और इंजन की पावर घटने का पता चला। पायलट ने तुरंत पास के एक सूखे नदी के तल पर उतरने का सोचा, लेकिन विमान की ऊंचाई बहुत कम थी।
इसके बाद पायलट ने एक खुले खेत में उतरने का प्रयास किया। जब विमान नीचे आ रहा था, तो वह एक पेड़ के ऊपरी हिस्से और उसके पास से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गया। इस टक्कर के कारण विमान जमीन पर गिर गया और उसका अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
जांच में अब तक क्या-क्या सामने आया?
AAIB और अन्य एजेंसियों ने हादसे की जांच तेज कर दी है। 11 फरवरी 2026 तक की रिपोर्ट में कुछ अहम बातें सामने आई हैं:
- मौत की पुष्टि: पहले की खबरों में सभी के सुरक्षित होने की बात कही गई थी, लेकिन नई रिपोर्ट में एक यात्री की मौत और तीन के घायल होने की पुष्टि हुई है।
- इंजन की जांच: विमान के Pratt & Whitney इंजन को विस्तृत जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है ताकि पावर कम होने की सही वजह पता चल सके।
- ब्लैक बॉक्स डेटा: विमान के CVR (Cockpit Voice Recorder) और FDR (Flight Data Recorder) का डेटा दिल्ली में एनालाइज किया जा रहा है।
- विदेशी मदद: इस जांच में अमेरिका के NTSB और कनाडा के TSB के एक्सपर्ट्स भी भारतीय जांच एजेंसी की मदद कर रहे हैं।




