पूरी खबर एक नज़र,

  • देवघर में रोपवे का एक्सीडेंट हो गया
  • अभी भी कई लोग फंसे राहत बचाव कार्य जारी

देवघर जिले में Tirkut Pahad इलाके में टेक्निकल गलती की वजह से रोपवे का एक्सीडेंट हो गया

रविवार को झारखंड के देवघर जिले में Tirkut Pahad इलाके में टेक्निकल गलती की वजह से रोपवे का एक्सीडेंट हो गया। इस घटना में करीब दो लोगों की मृत्यु हुई है और कुछ लोग घायल हो गए हैं। इस हादसे में कई लोग 24 घंटे से भी ज्यादा समय से जिंदगी और मौत से लड़ रहे हैं।

लोगों ने बताया है कि दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक ट्रॉली रुक गई थी और लोगों को लगा कि लाइट चली गई है। लोगों ने हेल्पलाइन नंबर पर कॉल किया और बताया गया कि जल्द ही सेवा शुरू कर दी जाएगी।

दो घंटे बाद भी कोई परेशानी का हल नही निकला

लेकिन दो घंटे बाद भी कोई परेशानी का हल नही निकला। रात 8 बजे तक कोई समस्या नहीं हुई। सुबह होते ही पुलिस और सीआईएसएफ के जवान भी पहुंचे। लोगों को निकालने की कोशिश की जाने लगी। अब तक 19 लोगों को बचाया गया है और राहत बचाव कार्य जारी है।

 

 

 

Lov Singh

बिहार से हूँ। बिहार होने पर गर्व हैं। फर्जी ख़बरों की क्लास लगाता हूँ। प्रवासियों को दोस्त हूँ। भारत मेरा सबकुछ हैं। Instagram पर @nyabihar तथा lov@gulfhindi.com पर संपर्क कर सकते हैं।