प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्लोवाकिया की राजधानी ब्रातिस्लावा का दौरा किया। यहाँ भारत और स्लोवाकिया के बीच लेबर माइग्रेशन और डिजिटल टेक्नोलॉजी जैसे कई अहम समझौतों पर साइन हुए। इस कदम से भारतीय प्रोफेशनल्स और कुशल कामगारों के लिए स्लोवाकिया में काम करने के नए अवसर मिलेंगे।

👉: US-Iran Deal: अमेरिका और ईरान के बीच खत्म हुई दुश्मनी, Strait of Hormuz फिर से खुला, तेल और बाजार पर पड़ा असर

दोनों देशों ने लेबर माइग्रेशन पर एक MoU साइन किया है। PM मोदी ने बताया कि इस समझौते से प्रोफेशनल्स और स्किल्ड वर्कर्स की आवाजाही बढ़ेगी। उन्होंने इसे वैश्विक मंच पर बेहतर तालमेल की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

डिजिटल टेक्नोलॉजी और AI पर फोकस

डिजिटल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में सहयोग के लिए भी एक MoU किया गया है। इससे डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर में नई संभावनाएं खुलेंगी। इसके साथ ही, स्लोवाकिया की यूनिवर्सिटी में ‘India Chair on AI’ की स्थापना की जाएगी और Technical University of Kosice में ICCR चेयर ऑन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस शुरू होगी।

कुल 11 समझौतों पर हुई मुहर

भारत और स्लोवाकिया ने अपने रिश्तों को अब ‘Comprehensive Partnership’ का दर्जा दे दिया है। इस दौरान कुल 11 समझौतों पर हस्ताक्षर हुए, जिनमें मुख्य बातें ये हैं:

  • हायर एजुकेशन और रिसर्च में सहयोग।
  • क्वांटम कम्युनिकेशन और ऑडियो-विजुअल क्रिएशन।
  • क्रिटिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की सुरक्षा।
  • आतंकवाद से लड़ने के लिए Joint Working Group (JWG) का गठन।
  • कांसुलर मामलों के लिए ‘Consular Dialogue’ मैकेनिज्म की शुरुआत।

सोशल सिक्योरिटी से जुड़ा एक और समझौता भी जल्द ही फाइनल किया जाएगा। स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने भारत की तेज़ आर्थिक तरक्की और AI के क्षेत्र में की गई उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने इंडिया-यूरोपीय फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) का पुरजोर समर्थन करते हुए इसे जल्द लागू करने की बात कही।

PM मोदी ने स्लोवाकिया के नागरिकों को भारत आने का न्यौता दिया, जिसे प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने स्वीकार कर लिया है।

Aanya

Aanya is Ex IndiaTV Journalist. She covers Expats oriented news, views and interviews With deep understanding of what Hindi Speaking people needs as updates in daily life to avoid fines, comply rules and stay updated.